गोपालपुर : थाना परिसर में शनिवार को 40 वर्षों चला आ रहा पचगछिया और लतरा के बीच महावीर स्थान और कब्रिस्तान को जमीन विवाद के स्थाई समाधान को लेकर बैठक आयोजित की गई। एसडीओ मुकेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में दोनों पक्षों के लोग शामिल हुए। इस दौरान प्रशासनिक पदाधिकारियों ने दोनों पक्षों के कागजातों को देखा।

Whatsapp group Join

दोनों पक्षों से समाधान को लेकर विचार-विमर्श किया गया। दोनों पक्षों के लोगों ने कहा समाधान बहुत अच्छी पहल है। इस दौरान एसडीओ ने दोनों पक्षों से कहा कि जमीन की नापी के लिए सरकारी अमीन रहेगा। फिर भी अपनी संतुष्टि के लिए प्राइवेट अमीन भी रख सकते हैं। नापी के बाद जमीन की घेराबंदी कर दिया जाएगा।

एसडीओ ने बताया कि आपसी समझौते के आधार पर विवाद का सर्वमान्य समाधान हो गया। महावीर स्थान की जमीन और कब्रिस्तान की जमीन का सीमांकन कर के बीच से रास्ता भी निकाल दिया गया है। गौर हो कि यह मामला पटना हाई कोर्ट तक पहुंच गया था। चार दिन पहले दोनों पक्षों के लोगों ने अपने स्तर पर बैठक कर इस समस्या के समाधान पर पहल कर चुके थे। प्रशासनिक स्तर से जो प्रक्रिया शेष रह गई उसे पूरी करने की दिशा में पहल हुई है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *