राज्य में 23 व 24 जुलाई को तेज बारिश काे लेकर राज्य सरकार ने अलर्ट जारी किया है। आधा दर्जन जिलों में महज 24 घंटे में 135 मिलीमीटर तक बारिश के आसार हैं। इससे नदियों के जलस्तर में फिर से बढ़ोतरी हो सकती है।

बारिश की चेतावनी के मद्देनजर सरकार ने सभी संबंधित विभागों को सतर्क कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर बिहार की नदियों के जलग्रहण क्षेत्र और कई जिलों में तेज बारिश की संभावना व्यक्त की है।

उसने इसकी जानकारी जल संसाधन विभाग को भी दी है। इसके बाद विभाग ने बाढ़ वाले इलाकाें में तैनात अपने तमाम इंजीनियरों को अलर्ट कर दिया है। तटबंधों की लगातार निगरानी करने के लिए कहा गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *