सावन की पहली सोमवारी पर नवगछिया सहित आसपास के इलाकों के शिवालयों में पूरे दिन भक्तों ने भगवान भोले का जलाभिषेक किया। अहले सुबह से ही मंदिरों की घंटियां बजने लगीं और हर-हर महादेव व बोल बम के जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। जाह्नवी चौक गंगा घाट पर भी श्रद्धालुओं भी गंगा स्नान के लिए उमड़ पड़ी थी। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद भगवान भोले का जलाभिषेक किया। नवगछिया के गोपाल गोशाला स्थित जगतपति महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।

इस्माइलपुर प्रखंड के जाह्नवी चौक स्थित शिव पार्वती के मन्दिर में बड़ी संख्या में लोगों ने जाह्नवी गंगा घाट से जलभर कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। दूर दराज से शिव भक्त भी पहुंचे। इस अवसर पर मंदिर पूजा कमेटी के अध्यक्ष व गंगोत्री जागरण के मंच के अध्यक्ष गुलशन कुमार के सौजन्य से बम सेवा शिविर का भी अायोजन किया गया था। कई भक्तों ने मंदिर में अपने बच्चों का मुंडन संस्कार भी संपन्न करवाया।

सोमवारी पर गंगा घाट व रास्ते में अंधेरा रहने से हुई परेशानी

नारायणपुर| प्रखंड में सावन की पहली सोमवारी पर गंगा घाट, अगुवानी से मड़वा ब्रजलेश्वर धाम जा रहे बम व कांवरिये को अंधेरे की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ा।भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने रात में पुलिस पदाधिकारी व जवानों के साथ सुबह चार बजे तक गश्ती पर रहे। बताया कि बीरबन्ना चौक पर कांवरियों को सड़क पार कराया।

एएसआई सुभाष यादव ने बताया कि गंगा घाट से 14 नंबर सड़क तक अंधेरा था, यहां लाइट की कोई व्यवस्था नहीं थी। प्रखंड के गनौल, मौजमा, नवटोलिया, नारायणपुर, मधुरापुर बाजार, बलहा, बीरबन्ना, सतियारा व भ्रमरपुर में युवा बम की सेवा में लगे रहे। सिंहपुर पश्चिमी पंचायत के समिति प्रतिनिधि रणधीर कुमार ने बताया कि गंगा घाट से चौदह नंबर सड़क व बम को लेकर सेवा स्थल के बीच खाली जगह पर लाइट की व्यवस्था होना चाहिए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *