गोपालपुर : सावन की पहली सोमवारी पर जिले के दो प्रखंडों में गंगा स्थान करने गए 5 बच्चे डूब गए। इसमें दो बच्चियों की मौत हो गई, जिनका शव नदी से निकाला गया। इस्माइलपुर के परबत्ता पंचायत की छोटी परबत्ता गांव में सतसंग भवन के पास आए गंगा के बाढ़ के पानी में स्नान करने के दौरान चार बच्चे पानी में डूबने लगे। जहां स्थानीय लोगों ने दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और दो की मौत हो गई।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

मरने वाली बच्चियों में छोटी परबत्ता के सुबोध मंडल की 11 वर्षीय पुत्री अंशु कुमारी और सुनील मंडल की नौ वर्षीय पुत्री अंशु कुमारी का नाम शामिल है। जबकि सुबोध मंडल के ही पुत्र भारत कुमार और विनोद मंडल की पुत्री लीली कुमारी को ग्रामीण गोताखोरों ने सुरक्षित बाहर निकाला। प्राथमिक चिकित्सका के बाद दोनों खतरे से बाहर थे। वहीं मुंगेर के कल्याणपुर बंगाली टोला के रहने वाले अपने तीन दोस्तों के साथ सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ मंदिर में पूजा करने आए 17 वर्षीय अविनाश कुमार पिता राम प्रताप मंडल गंगा में डूब गया। वह उच्च विद्यालय लोहची में 12वीं कक्षा का छात्र है और भागलपुर सराय के पास एक लॉज में रहकर ट्यूशन पढ़ता था। छात्र की तलाश में एसडीआरएफ की टीम और गोताखोर जुटे रहे, पर देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल पाया था, उसकी तलाश जारी है।

देखते ही देखते चारों बच्चे डूबने लगे, यह देख बकरी चरा रही महिला ने मचाया शोर

उधर, इस्माइलपुर के ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची इस्माइलपुर पुलिस ने दोनों बच्चियों के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शवों को परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि सोमवारी पर जलाभिषेक करने के लिए चारों बच्चे गांव के सतसंग भवन पास आए और गंगा नदी के बाढ़ के पानी में चारों जैसे ही पानी में उतरे कि देखते ही देखते चारों डूबने लगे। पास में ही गांव की रंजन देवी बकरी चरा रही थी।

जैसे ही उसने बच्चों को डूबते देखा, तो जोर-जोर से चिल्लाने लगी। यह सुनकर तुरंत आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। गांव के प्रशिक्षित गोताखोर लड़के भी आ गये और कुछ देर में ही भारत और लीची को बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों ने दोनों की प्राथमिक चिकित्सा कराई। लगभग आधे घंटे बाद विनोद मंडल की पुत्री अंशु कुमारी और सुनील मंडल की पुत्री अंशु कुमारी को बाहर निकाला गया, पता चला कि दोनों मृत अवस्था में थीं। बच्चों को बचाने और शवों को निकालने में ग्रामीण गोताखोर सतीश कुमार, शुभम आनंद, कमलकिशोर दास, मृत्युंजय कुमार जुटे थे।

दो बच्चियों की मौत से गांव में छाया मताम

नवगछिया| गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत से छोटी परबत्ता गांव में मातम का माहौल है। दोनों के परिजन का रो-रोकर बेहाल हैं। दोनों अपने परिवारों की प्रथम संतानें थीं, इनकी मौत से दोनों का परिवार पूरी तरह से टूट गया है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet
Verified by MonsterInsights