भागलपुर| जिले के हर प्रखंड में खेल स्टेडियम का निर्माण हाेगा। इसके लिए राशि कला, संस्कृति व युवा विभाग की अाेर से जिला काे अावंटित की जाएगी। लेकिन अब तक प्रखंडाें से खेल स्टेडियम के लिए जमीन चिह्नित कर प्रस्ताव जिला काे नहीं भेजा जा सका है।

सात प्रखंडाें ने ताे प्रस्ताव भेज दिया है। लेकिन नाै प्रखंडाें ने अब तक जमीन का प्रस्ताव नहीं भेजा है। इसकाे लेकर बीडीअाे व सीअाे से नाै प्रखंडाें से खेल स्टेडियम के लिए जमीन का प्रस्ताव व विवरणी मांगी गई है।

इनमें से जगदीशपुर, नाथनगर, खरीक, गाेपालपुर, रंगरा चाैक, गाेराडीह, इस्माइलपुर, नारायणपुर, सन्हाैला से जमीन का प्रस्ताव मांगा गया है। जबकि सबाैर, कहलगांव, पीरपैंती, शाहकुंड, बिहपुर, सुल्तानगंज से पूर्व में ही खेल स्टेडियम के लिए जमीन का प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *