बिहपुर में गुरुवार को दोपहर करीब दो बजे सड़क पर लगे एक वाहन को हटाने को कहने पर विवाद बहुत ज्यादा बढ़ गया। जानकारी के अनुसार के अनुसार अशोक साह कसेरा का एक चार पहिया वाहन बीच सड़क पर लगा था। .
इसको त्रिवेणी कुमार रंजन (62) ने हटाने को कहा। इस बात पर विवाद बहुत ज्यादा बढ़ गया। बिहपुर के वार्ड नंबर नौ निवासी अशोक साह कसेरा, राजीव साह, संजय साह एवं अशोक कसेरा के बड़े दमाद ने लाठी, डंडे, कुल्हाड़ी एवं लोहे के रॉड से मारपीट कर घायल कर दिया।

घायलों में बिहपुर के वार्ड नंबर आठ के निवासी त्रिवेणी कुमार रंजन, बेटी ममता कुमारी, सुलोचना कुमारी, रामदुलारी देवी, मोनिका देवी एवं पुत्र संजीत कुमार शामिल हैं। वहीं सभी घायल बिहपुर थान पहुंचे जहां से इलाज के लिये बिहपुर पीएचसी भेज दिया गया। डॉक्टरों ने त्रिवेणी कुमार रंजन को गंभीर स्थिति को देख मायागंज रेफर कर दिया। .

वहीं पीएचसी प्रभारी मुरारी पोद्दार ने बताया की त्रिवेणी के सिर पर गंभीर चोट है। उधर दूसरे पक्ष के भी राजीव साह एवं संजय भी घायल हो गये हैं। राजीव के सिर से खून निकल रहा था


