भवानीपुर ओपी क्षेत्र के दुधैला, नारायणपुर निवासी सुजीत मंडल द्वारा खरीक थाने में बुधवार को बाइक एवं रुपये लूट की दर्ज कराई गई प्राथमिकी पुलिस द्वारा की गयी जांच मंे झूठी निकली। .
मामले का उद्भेदन करते गुरुवार को थानाध्यक्ष हरिशंकर प्र. कश्यप ने बताया कि 29-30 जुलाई की मध्य रात्रि सुजीत ने अपने गांव के नीरज मंडल एवं काजीकौरैया निवासी संजय मंडल व शिव मंडल के साथ मिलकर कटिहार जिले के पोठिया थाना क्षेत्र में फिरौती के लिए एक व्यक्ति का अपहरण कर भाग रहा था। इस दौरान अपहृत व्यक्ति द्वारा शोर करने पर ग्रामीणों की भीड़ के हत्थे चढ़ गया।

इसमें नीरज मंडल पकड़ा गया एवं लोगों ने एक बाइक भी नीरज के साथ पकड़ा था जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर तीन अन्य बदमाश भाग गए। इसी अपहरण की घटना से सुजीत ने खुद को बचाने के लिए लूट की घटना की झूठी साजिश रची थी। इसके बाद कटिहार पुलिस को खरीक थाना बुलाकर सुजीत मंडल को सुपुर्द कर दिया।


