नवगछिया| परबत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला पुल के पास पुराना टोल टैक्स के समीप झपटमारों ने पूर्णिया के केनगर थाना के हाउसिंग बोर्ड निवासी संतोष कुमार के पुत्र विष्णु कुमार का बैग छीन लिया। बैग में लैपटॉप और कुछ कागजात थे।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 105

इसके बाद उचक्के मौके से फरार हो गए। इस संबंध में पीड़ित युवक ने परबत्ता थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित युवक ने बताया कि वह बाइक से बासुकीनाथ जा रहा था। इसी दौरान घटनास्थल के पास वह बाइक रोक कर लघुशंका करने लगा। इसी बीच एक बाइक पर दो उचक्के आए और बैग लेकर भाग गए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
