नवगछिया| अनुमंडल अस्पताल में शनिवार को इलाज कराने आए मरीज राजेन्द्र कॉलोनी निवासी चरण साह की बाइक उचक्कों ने उड़ा ली। इस संबंध में पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

चरण साह ने बताया कि दोपहर 1:15 बजे अस्पताल में इलाज कराने आया था। अस्पताल परिसर में पीपल वृक्ष के नीचे बाइक खड़ी कर पर्ची कटाने के लिए चला गया। वहां से वापस लौटा तो बाइक गायब थी। आसपास खोजबीन करने के बाद गाड़ी का पता नहीं चला। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *