गोपालपुर | डुमरिया गांव में रविवार की सुबह लगभग 6 बजे 50 वर्षीय महिला सुनैना देवी की मौत बिजली के करंट की चपेट में आने से हो गई। पति सुशील दास के मुताबिक शनिवार की शाम पुत्र व परिवार के अन्य सभी लोग भोज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कटिहार के डूमर रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। घर में पत्नी और मैं दो ही लोग ही थे। सुबह पत्नी घर में झाड़ू लगा रही थी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 116
उसी दौरान बिस्तर के निकट लगे टेबल फैन को वह हटाने लगी। पंखे में को छूते ही वह करंट की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

