कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने बिहार कृषि विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के मौके पर किसानों, बच्चों और महिलाओं के लिए सामुदायिक रेडियो को आमलोगों को समर्पित किया। भागलपुर के लोग इसे 90.8 मेगाहट्र्ज पर 20 से 25 किमी की परिधि में सुन सकेंगे। फिलहाल दो घंटे के कार्यक्रम का प्रसारण नियमित रूप से होने लगा है। बाद में कार्यक्रम की अवधि बढ़ाई जा सकती है।

कृषि मंत्री ने बताया कि प्रत्येक समुदाय की रुचि और जरूरत के हिसाब से कार्यक्रम प्रसारित किए जा रहे हैं। किसानों के लिए उन्नत कृषि, खेती से संबंधित कहावतें, सफल किसान एवं मौसम आज-कल प्रसारित हो रहे हैं युवाओं के लिए करियर वॉच, महिलाओं के लिए लेडीज फस्र्ट, बच्चों के लिए बालमंच के अलावा लोकगीतों पर आधारित कार्यक्रम अंग-उमंग प्रसारित किया जा रहा है।

मंत्री ने कहा कि सामुदायिक रेडियो स्टेशन ऐसे समुदायों द्वारा परिचालित और संचालित होते हैं और उनका स्वामित्व भी उन्हीं का होता है, जिनके लिए वे सेवा प्रदान करते हैं।

यह लाभ कमाने का साधन नहीं होता है, बल्कि समुदायों के अनुभवों को बांटने की प्रक्रिया को सुगम बनाता है। कृषि मंत्री ने कहा कि 90.8 एफएम ग्रीन भागलपुर के लोगों का अपना रेडियो स्टेशन होगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *