कोसी पर हरिओ पंचायत के वार्ड नंबर तीन महादलित बहुल गांव गोविंदपुर मेंं भीषण कोसी कटाव हो रहा है। कोसी पक्का मकान एवं कच्चे मकान को अपने आगोश मेंं ले रहा है। ग्रामीण अपने खून पसीने की कमाई से बनाये अपने आशियाना को खुद ही उजाड़ने पर मजबूर हैं।.

सोमवार को मुखिया चंचला देवी, पवन साह एवं वार्ड सदस्य गुरुदेव ऋषिदेव ने बताया की राम ऋषिदेव, हबलु ऋषिदेव, डब्लू ऋषिदेव, बबलू ऋषिदेव एवं अमीनऋषिदेव का घर कोसी के गर्भ मेंं समा गया। अब कोसी कटाव के मुहाने पर खुद वार्ड सदस्य गुरुदेव ऋषिदेव, एतवारी ऋषिदेव समेत 10-12 घर हैं ।

वहीं ग्रामीण महेंद्र ऋषिदेव, ऋषिदेव, बुलबुल ऋषिदेव आदि ने बताया की कटाव गांव के दक्षिण -पश्चिम दिशा की ओर बड़ी तेजी से हो रहा है। अगर इस रफ्तार से कटाव जारी रहा तो चार से पांच दिन मेंं पूरा गांव खत्म हो जाएगा। अभीतक गांव के 25 घर कोसी मेंं समा चुका हैं । लेकिन हमलोगों को कोई देखने वाला नहीं है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *