नवगछिया : ढोलबज्जा थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी व्रिद्ध विधवा इंद्र देवी पति स्वर्गीय छांछो मंडल का बीपीएल का गैस चूल्हा खो जाने के सदमे से हार्ड अटेक हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी, पंचायत के मुखिया मुन्ना मंडल ने बताया कि व्रिद्ध विधवा इंद्र देवी ने बुधवार को बीपीएल से गैस कनेक्सन लिया था, फिर चूल्हा लेकर घर जा रही थी, इस दौरान गारी से उसका चूल्हा कहीं गिर गया, घर पहुचने के बाद चूल्हा न देखकर सदमा आ गया जिससे व्रिद्धा बेहोस हो गई, जबतक महिला को इलाज के लिए चिकित्सक के पास ले जाया गया तबतक उसकी मौत हो गयी.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 61
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
