ढोलबज्जा : यूको बैंक ढोलबज्जा में लोगों को पैसे के लिए भारी किल्लत झेलनी पड रही है. बैंक खुलने से पहले लोगों का लंबी कतारे बाहर सडकों पर लग जाती है. दिन भर भुखे-प्यासे लोग पैसे के लिए लाइन में खडे रहते हैं, फिर भी बैंक पैसे कि अभाव बता कर, आज मात्र 1000 रुपये करके हीं दे रहे है. लोगों को अपना पैसा हीं अपने काम नहीं आ रहे हैं. इससे ज्यादा तर किसानों को परेशानी हो रही हैं. बगडी टोला कदवा निवासी किसान किशोर कुमार, गजाधर मंडल व पप्पू सिंह ने बताया तीन दिन से बैक का चक्कर काट रहे है, आज काम भी हुआ तो मात्र एक हजार ही बैंक दिया. इससे कैसे खेतों की जुताई व खाद-बीजों की खरीदारी होगी ? वहीं सुबह से आश लगाए लाइन में खडे रहते-रहते शाम चार बजे बैठी वृद्ध महिला सकुना देवी व कलरी देवी से पूछने पर बताई “बेटा भियाने ऐयलौ छियै आभियो तालुक बैंक वलां पैसा नैय देलेय छैय. घरोअ पर पन्द्रह दिनोअ से बच्चा भी बीमार छै. कथी लेअकै ईलाज करबै आरु राशन लेबै. थोडे सा खेतीयो छै करैलै. बेटा सनी पंजाबो में छै. अबै हम्मे रोज-रोज नैय आबे पारबै. इस तरह की परेशानियों को ऐसे कई लोग झेल रहे है. गेट के बाहर भीड बढ जाने पर बीच-बीच में लोग एक दुसरे को धकेला -धकेली के साथ सोर भी मचाने लगते हैं। इसी तरह करने से कल बैंक गेट पर एक वृद्ध का हाथ भी टूटने की खबर मिली है. उधर पुलिस व सुरक्षा गार्ड मूक दर्शक बने रहते है. कुछ लोगों ने यह भी बताया की बैंक मैनेजर व कुछ स्टाप अपने-अपने सगे-संबंधियो या खास परिचित आदमी का जमा व निकासी का काम उसे बिना लाइन में लगाये हीं चुप-चाप दक्षिण दिशा वाले गेट से करते रहते हैं और हमलोगों को इधर घंटों देर शाम तक लाइन में खडे रखते है.

