पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा में इस साल उत्तीर्ण 13 हजार 382 परीक्षार्थियों को सेंट्रल सेक्टर स्कीम के तहत छात्रवृत्ति मिलेगी। इसके लिए छात्रों को एनएसपी (नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल) पर 31 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
Total Downloads: 113

बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा-2019 में टॉप-20 परसेंटाइल में 13 हजार 382 परीक्षार्थी शामिल हैं। इन्हें सेंट्रल सेक्टर स्कीम के तहत छात्रवृत्ति मिलेगी। इसके लिए चयनित छात्र-छात्रओं की सूची वेबसाइट (666.ङ्ग्रँं1ङ्गं1ल्लि’्रल्ली.ङ्ग्रँं1.¬5.्रल्ल) पर अपलोड कर दी गई है। सेंट्रल सेक्टर स्कीम ऑफ स्कॉलरशीप फॉर कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी स्टूुडेंट्स योजना के तहत छात्रों को स्कॉलरशिप मिलेगा।

