वाणिज्य परिषद के तत्वाधान में GST के संदर्भ में एक दिवसीय कार्यशाला बाल-भारती,पोस्टऑफिस रोड में आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता वाणिज्य परिषद सचिव श्री पवन कुमार सर्राफ ने की।कार्यक्रम की शुरुआत में वस्त्र बिक्रेता संघ के अध्यक्ष श्री दयाराम चौधरी जी ने माननीय डिप्टी कमिश्नर (GST) श्री रवि रंजन आलोक एवं असिस्टेंट कमिश्नर मो.नसीम जी को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।
इस बैठक में GST की बार्षिक विवरणी दाखिल करने हेतु कार्यशाला आयोजित की गई।जिसमें सीए श्रुति रूंगटा,नवीन केजरीवाल,प्रतीक खेमका के साथ बाजार के व्यवसायी जिनमें प्रमुख रूप से जगदीश मावंडिया,मृत्युंजय सिंह,मो. शैयद अहमद,शम्भू रूंगटा,पुरषोत्तम नारनोली,मोहन चिरानियाँ,प्रवीन कुमार भगत, अभय प्रकाश मुनका, दशरथ भगत,नरेश केडिया,रंजन केडिया, अनुराग पंसारी,अमित रूंगटा,सुभाष चन्द्र वर्मा के साथ शिव कुमार पंसारी थे।कार्यकम के अंत मे बाल-भारती के उपाध्यक्ष श्री अजय कुमार रूंगटा जी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।



