खरीक : नदी थाना क्षेत्र की लोकमान्यपुर पंचायत के सिंहकुंड गांव में कोसी नदी का कटाव देखने गया एक बालक डूब गया। उसकी तलाश की जा रही है। बताया जाता है कि मृतक राजा तीन भाइयों में बड़ा था। वह कटाव देखने गया था।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 382
कटाव स्थल पर कुछ युवक भी मौजूद थे। इसी दौरान नदी किनारे मिट्टी धंस गई और राजा नदी में डूब गया। राजा कुमार नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर गांव के संतोष सिंह का पुत्र था। वह अपने ननिहाल खरीक प्रखंड के सिंहकुंड गांव आया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

