नवगछिया : एनएच-31 पर रंगरा चौक के पास मंगलवार को ट्रक के धक्के से सधुआ निवासी उपेंद्र साह (55) की मौत हो गई। उपेंद्र साह सड़क किनारे सुबह की सैर पर निकले थे।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 107
इसी दौरान कुर्सेला की ओर से आते ट्रक ने धक्का मार दिया और भाग निकला। गंभीर रूप से जख्मी उपेंद्र को ग्रामीणों ने रंगरा पीएचसी पहुंचाया। वहां से बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेजा गया। मायागंज से पटना रेफर कर दिया गया।

पटना जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर अज्ञात ट्रक चालक पर मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि दो वर्ष पूर्व सड़क हादसे में उपेंद्र की प}ी की भी मौत हो गई थी।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

