बीते वर्ष 15 मई को झंडापुर ओपी के एनएच-31 स्थित मड़वा गांव के समीप हुए बोलेरो लूटकांड मामले का फरार नामजद आरोपी नवगछिया के नवादा गोशाला मिल्की निवासी राहुल यादव के घर पर झंडापुर पुलिस ने गुरुवार को कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। ओपी प्रभारी पंकज कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में आरोपी के घर को पुलिस ने ध्वस्त कर घर में रखे फर्नीचर, बर्तन समेत सारे समान को जब्त कर लिया।
इस दौरान पुलिस को आरोपी के परिजनों के विरोध का भी सामना करना पड़ा।पर पुलिस ने विरोध का सामना कर अपनी कार्रवाई पुरी की। गौर हो कि 15 मई की रात एक महिला समेत पांच की संख्या में अपराधियों ने भागलपुर स्टेशन पर बिहपुर जाने की बात कहकर बोलेरो बुक कर गंतव्य के लिए रवाना हुए थे। एनएच 31 स्थित मड़वा गांव के समीप बोलेरो चालक का हाथ-पैर बांध कर बोलेरो लूट फरार हो गए थे।

भागलपुर के हबीबपुर निवासी घनश्याम तांती ने थाने में चालक को बंधक बनाकर बोलेरो लूट की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर सभी आरोपियों का नाम सामने लाया था। पुलिस ने इससे पूर्व चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जुल भेज चुकी है। एकमात्र आरोपी राहुल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने उक्त कार्ररवाई की।


