प्रखंड की सिंहपुर पश्चिम पंचायत के मुसहरी टोला नवटोलिया के पास गंगा नदी में डूबने से गनौल निवासी 60 वर्षीय लुखो की मौत हो गई। घटना बुधवार को करीब 11 बजे की बताई गई है। रोज की तरह वह मवेशी चराकर वह गंगा में स्नान कर रहे थे, उस दौरान अचानक वह नदी की धारा में बह गए। घटना के बाद ग्रामीण व गोताखोरों के प्रयास से तीन घंटे बाद दो बजे नदी से निकाला गया, जो दम तोड़ चुके थे।

घटना के बाद नवटोलिया, मौजमा, गनौल सहित अन्य गांवों के लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर लोगों ने बताया कि निहायत गरीब थे, जो मवेशी चराकर परिवार का भरण पोषण करते थे। घटना की खबर पर पत्नी अमृता देवी दहाड़ मारकर रो रही थी। पत्नी का एक मात्र सहारा पति थे, इनकी कोई संतान नहीं थी।

सूचना पर पहुंची भवानीपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। मुखिया प्रतिनिधि प्रितम मिश्रा, पंचायत समिति प्रतिनिधि रंधीर कुमार, पैक्स अध्यक्ष निलाभ चौधरी ने सीओ से दूरभाष पर संपर्क कर परिजन को मुआवजा देने की मांग की।

थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि यूडी केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर देर शाम परिजन को सौंप दिया गया। आपदा पदाधिकारी सह सीओ रामजपी पासवान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बिहार सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता राशि परिजन को दी जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *