प्रदेशभर के शिक्षक इस बार पांच सितंबर को यानी शिक्षक दिवस का बहिष्कार करेंगे। ऐसे में सभी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंद रहेंगे। स्कूल में न तो खाना बनेगा और न ही पढ़ाई होगी।

इसकी जानकारी बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के संयोजक ब्रजनंदन शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। शिक्षक दिवस के दिन बिहार के साढ़े चार लाख शिक्षक गांधी मैदान में जुटेंगे। समान काम समान वेतन, समान सेवा शर्त और पुराने शिक्षकों की तरह सारी सुविधाओं सहित बाकी मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर धरना देंगे।

संघ के वरीय उपाध्यक्ष राम अवतार पांडे ने बताया कि शिक्षक दिवस पर होने वाले सारे सरकारी समारोहों का बहिष्कार किया जाएगा। इस दौरान स्कूलों में मिड-डे मील भी बंद रहेगा। बैठक में बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के कार्यालय सचिव सह मीडिया प्रभारी मनोज कुमार, पटना जिला संयोजक प्रेमचंद, बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट के अध्यक्ष बच्चु कुमार, बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव राकेश कुमार, बिहार माध्यमिक शिक्षक संघर्ष समिति के उपेंद्र राय एवं नवीन कुमार, नवीन शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जसवंत कुमार, टीईटी एसटीईटी उत्तीर्ण शिक्षक संघ के भजन धारी शर्मा, टीईटी प्रारंभिक शिक्षक संघ के आलोक रंजन, परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव आनंद मिश्रा आदि मौजूद रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *