भागलपुर| शिक्षा विभाग ने सोमवार को छठे चरण के शिक्षक नियोजन के लिए जिले में पदों की सूची जारी कर दी। माध्यमिक के लिए 274 और प्लस टू के लिए 445 पद पर शिक्षकों का नियोजन होगा। 27 अगस्त से 26 सितंबर तक पांच नियोजन कार्यालय में अावेदन लिया जाएगा। जिला परिषद के लिए आवेदन डीआरडीए कार्यालय, नगर निगम नियोजन इकाई के लिए नगर निगम कार्यालय, नगर परिषद सुल्तानगंज नियोजन इकाई का नगर परिषद सुल्तानगंज, नगर पंचायत कहलगांव का नगर पंचायत कहलगांव, नवगछिया का नवगछिया कार्यालय में आवेदन लिए जाएंगे। मेधा सूची का अनुमोदन 14 अक्टूबर तक होगा। मेधा सूची का प्रकाशन 19 अक्टूबर तक आैर अंतिम सूची का प्रकाशन 15 नवंबर तक होगा। 29 नवंबर तक नियोजन पत्र निर्गत होगा। प्रा. व म.विद्यालयों में नियोजन के लिए अभ्यर्थी 18 सितंबर से 17 अक्टूबर तक अावेदन जमा करेंगे। इससे पहले विषयवार शिक्षकों के खाली पदों की सूचना का प्रकाशन 13 सितंबर को होगा।

जिला परिषद में 241 पद : हिंदी 48, उर्दू 10, संस्कृत 33, अंग्रेजी 61, विज्ञान 28, गणित 27, सामाजिक विज्ञान 16, शारीरिक शिक्षा 6, संगीत 8, नृत्य 2, ललित कला में 2 पद

नगर निगम में 22 पद : हिंदी 3, उर्दू 2, संस्कृत 2, अंग्रेजी 3, गणित 2, शारीरिक शिक्षा 1, संगीत 4, नृत्य में 5 पद

माध्यमिक शिक्षक के लिए रिक्ति
प्लस टू में विषयवार रिक्ति

जिला परिषद में कुल 368 पद बॉटनी 3, जूलॉजी 4, केमेस्ट्री 84, मैथ 36, फिजिक्स 86, इकोनॉमिक्स में एक, ज्योग्राफी 6, हिस्ट्री 2, होम साइंस 2, फिलॉसफी 2, पॉलिटिकल साइंस 2, साइकोलॉजी 22, कंप्यूटर साइंस 8, समाजशास्त्र 29, अकाउंटेंसी 5, ईपीएस 5, अंग्रेजी 42, हिंदी 11, उर्दू में एक और म्यूजिक में 17 पद

नगर निगम में 53 पद : केमेस्ट्री 15, मैथ 3, फिजिक्स 19, ज्योग्राफी 2, साइकोलॉजी 1, कंप्यूटर साइंस 2, ईपीएस 1, अंग्रेजी 1, मैथिली 4 और म्यूजिक में 5 पद

नगर परिषद सुल्तानगंज में 2 पद : फिजिक्स और म्यूजिक में एक-एक
नगर पंचायत कहलगांव में 14 पद : केमेस्ट्री 2, मैथ 2, फिजिक्स 5, साइकोलॉजी 1, ईपीएस 1, अंग्रेजी 2 और म्यूजिक में एक पद
नगर पंचायत नवगछिया में 8 पद : केमेस्ट्री 2, फिजिक्स 1, साइकोलॉजी 1, कंप्यूटर साइंस 1, अंग्रेजी 2 और म्यूजिक में एक पद
नप सुल्तानगंज में 3 पद : संस्कृत, अंग्रेजी व गणित में एक-एक
न.पंचायत कहलगांव में 4 पद : संस्कृत, विज्ञान, संगीत व नृत्य में एक-एक पद
न.पंचायत नवगछिया में 4 पद : अंग्रेजी, विज्ञान, संगीत व ललितकला में एक-एक पद

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *