बिहपुर : प्रखंड के बीआरसी भवन के सभागार में मंगलवार को बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट की बिहपुर अंचल शाखा की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता संघ के संयोजक जितेन्द्र कुमार चिंटू व संचालन संजय कुमार मंडल ने किया।
जिला सचिव श्यामनंदन सिंह व जिला संयुक्त सचिव अनिल कुमार दीपक ने भागलपुर तिलकामांझी में नई शिक्षा नीति के जिला कन्वेंशन में एक सितंबर और पांच सितंबर को पटना में आहूत सम्मेलन में चलने का आह्वान किया।

जिला संयुक्त सचिव ने कहा कि पटना के लिए सभी शिक्षक चार सितंबर को निजी बस से रवाना होंगे। बैठक में शिक्षकों ने अपने सम्मान व अधिकार के लिए सांगठनिक एकता पर बल दिया। बैठक में अंचल अध्यक्ष संजय कुमार झा, अंचल सचिव त्रिपुरारी कुमार, रेणू देवी, रंजीत मंडल, संजय शरण, मनोज कुमार आदि शामिल हुए।


