File Photo

शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय के सामने स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी के समक्ष इस स्कूल से पांचवी कक्षा उत्तीर्ण हो चुके बच्चों ने टीसी के लिए हंगामा किया एवं पठन-पाठन ठप कर दिया।

इस दौरान बच्चों ने जमकर नारेबाजी भी की। चिलचिलाती धूप के कारण हंगामा कर रहे दो बच्चे बेहोश भी हो गये जिसका उपचार अस्पताल में कराया गया। बच्चों व अभिभावकों का कहना है की इस स्कूल में वर्ग एक से पांच तक की ही पढ़ाई हो रही है तो हमलोगों को पांचवीं कक्षा पास करने के बाद शिक्षक विनय कुमार राय के अड़ंगे के कारण टीसी नहीं मिल पा रहा है।

इस कारण हमलोगों के बच्चों का नामांकन वर्ग छह में कहीं नहीं हो पा रहा है। विद्यालय की एचएम सरिता कुमारी ने इस मामले की जानकारी शिक्षा विभाग के वरीय पदाधिकारियों को दी है। बीडीओ अश्वनी कुमार ने बताया की यह विद्यालय मध्य नहीं प्राथमिक विद्यालय है। शनिवार से सभी पांचवीं उत्तीर्ण बच्चों को टीसी दिया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *