एसडीओ मुकेश कुमार ने अनुमंडल में मोहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि त्योहार को लेकर ताजिया जुलूस निकालने वाले सभी खलीफाओं को लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। बिना लाइसेंस ताजिया जुलूस नहीं निकले जाएंगे। लाइसेंस लेने के लिए कमेटी की सूची के साथ-साथ जिस रूट से ताजिया जुलूस निकलेगी उस रूट को भी अंकित करना होगा।

पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारियों को ताजिया जुलूस के रूट चार्ट का सत्यापन कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जहां भी किसी प्रकार की कोई समस्या है, तो उसका समाधान तत्काल किए जाएं। एसडीओ बुधवार को मोहर्रम त्योहार को लेकर बुलाई गई शांति समिति की बैठक में बनाई गई रणनीति की समीक्षा की। इसके साथ ही कई निर्देश दिए। इस दौरान एसडीपीओ प्रवेन्द्र भारती, सभी बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्ष और शांति समिति के सभी सदस्य मौजूद थे।

तनाव होने पर बीडीओ और थानाध्यक्ष जिम्मेदार होंगे

एसडीओ ने कहा कि पूर्व में जहां भी घटना व तनाव उत्पन्न हुए हैं, उसे चिह्नित कर पंचायत स्तर पर शांति समिति की बैठक कर समस्या का समाधान कर रिपोर्ट दी जाए। जिन लोगों से विधि व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है, वैसे व्यक्तियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जाए। यदि त्योहार के दौरान किसी प्रकार का साम्प्रदायिक तनाव उत्पन्न होता है, तो इसके लिए उस क्षेत्र के बीडीओ और थानाध्यक्ष जिम्मेदार होंगे।

बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को अनुमंडल अंतर्गत बिजली वायरिंग की चेकिंग कर सुरक्षित वायरिंग का प्रमाण पत्र दिए जाने का निर्देश दिया है। त्योहार से पूर्व ढीले तारों को दुरुस्त करने का भी निर्देश दिया है। ताजिया निकलने से पहलाम तक विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बंद रखने का निर्देश दिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *