images12

सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल

भागलपुर: 20 – 11- 2016 युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल ने पटना-इंदौर एक्सप्रेस रेल दुर्धटना को दुखद व दुर्भाग्यपूर्ण कहा, मृतको के परिजनो के प्रति गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इस दुःख के घड़ी में पूरा देश मृतक और घायलों के परिजनों के साथ है।ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें ।और जो भी घायल हैं उनको शीघ्र स्वाश्थ्य होने की कामना करता हूँ। केंद्र सरकार रेल यातायात सुरक्षा के प्रति गंभिर हो । युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने पटना-इंदौर एक्सप्रेस रेल दुर्घटना को बेहद दर्दनाक और दिल दहलाने वाला दुखद घटना बताते हुए मृतक के परिजनों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार से दुर्घटना में मृतक परिजनों को 10-10 लाख रुपया और परिवार के एक सदस्य को रेलवे में सरकारी नौकरी और घायलों को समुचित ईलाज के साथ 2-2 लाख मुआवजा देने की मांग किया है ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *