पुलिस ने सोमवार को छापेमारी कर थाना क्षेत्र के पकरा गांव के दोनियां टोला स्थित पंकज सिंह के बासा से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। नवगछिया थाना अध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि इसकार्रवाई में सारे 750 एमएल के 63 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया। शराब को बासा के बाहर व अंदर जमीन के नीचे बोरे में गाड़कर छुपा कर रखा गया था।

सोमवार को स्वान दस्ता की टीम के साथ पुलिस शराब बरामदगी के लिए छापेमारी के लिए निकली थी। स्वान दस्ता के डॉग ने पंकज सिंह के बासा पर शराब होने की पुष्टि की। जहां पर डॉग जमीन को सूंघ कर शराब होने की पुष्टि कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने वहां खुदाई कराई तो शराब मिली। इसके बाद बासा के अंदर से भी शराब को जमीन से खोद कर निकाला गया।

पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान वहां एक युवक था। पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब बरामदगी के संदर्भ में पंकज सिंह पिता कैलाश सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस पंकज सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

गौर हो कि पुलिस की सख्ती के बाद भी इलाके में शराब बिक्री का धंधा चल रहा है। शराब माफिया नेपाल और झारखंड से शराब लाकर चोरी-छिपे बिक्री कर रहे हैं। वे डिमांड के अनुसार लोगों के घर पर भी शराब पहुंचा रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *