नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन-2020 के परीक्षा पैटर्न में बदलाव कर दिया है। बदले हुए परीक्षा पैटर्न के अनुसार अब 90 की बजाय सिर्फ 75 प्रश्न ही पूछे जाएंगे।

ये सवाल भौतिकी, रसायन शास्त्र और गणित तीनों मिलाकर होंगे। इनमें सभी विषयों से 20 अंकों के वैकल्पिक सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, चार-चार अंकों के न्यूमेरिकल वैल्यू टाइप सवाल पूछे जाएंगे। इसके अलावा एक सवाल के लिए चार अंक निर्धारित किए गए हैं।

वहीं, एक प्रश्न का गलत उत्तर देने पर एक अंक कट जाएगा। वहीं, ओवरऑल अंक भी घटा दिए गए हैं। पहले 90 प्रश्नों के लिए 360 अंक निर्धारित थे। अब 75 प्रश्नों के लिए 300 अंक निर्धारित किए गए हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *