रंगरा। मुरली चौक के समीप एनएच 31 सड़क मार्ग पर एक अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक सवार को धक्का मार दिया। जिसमें वह घायल हो गए। उसकी पहचान पूर्णिया के बी-कोठी के हरिशचंद्रपुर निवासी सूरंजन कुमार यादव के रूप में हुई।
वह मोटरसाइकिल सवार युवक अपने घर से किसी भोज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रंगरा थाना क्षेत्र के साधोपुर गांव जा रहे थे। घटना के बाद मुरली चौक पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उसे उठाकर स्थानीय ग्रामीण चिकित्सक से प्राथमिक उपचार कराया


इसकी सूचना रंगरा पुलिस को दी। सूचना पर दुर्घटना स्थल पर पहुंची रंगरा पुलिस ने इसकी सूचना घायल व्यक्ति के परिजनों को दी। दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो लेकर चालक भागने में सफल रहा।
टेंपो और जुगाड़ गाड़ी की टक्कर, एक घायल, रेफर
रंगरा। मध्य विद्यालय रंगरा के समीप रंगरा चौक से सुकटिया की ओर जा रही यात्रियों से भरी टेंपो व विपरीत दिशा से आ रहे जुगाड़ गाड़ी के बीच टक्कर में एक युवती घायल हो गई। शेष तीन चार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घायल युवती की पहचान गोपालपुर के कालिंदी नगर निवासी 18 वर्षीय रुचि कुमारी पिता छपाली सिंह के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों ने पीएचसी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

