सत्र 2019-20 के 9वीं-10वीं के छात्र-छात्राओं की दूसरी सावधिक (सेकेंड टर्मिनल) परीक्षा 24 सितंबर से 01 अक्टूबर के बीच हाेगी। परीक्षा का कार्यक्रम बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ की मूल्यांकन परिषद ने जारी कर दिया है। संघ के प्रवक्ता अभिषेक कुमार ने बताया कि राज्यभर में करीब 25 लाख छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में शामिल होंगे। हर दिन दो पाली में परीक्षा होगी।

पहली पाली में 10वीं जबकि दूसरी में 9वीं की परीक्षा हाेगी। दोनों पालियों में परीक्षा तीन-तीन घंटे की हाेगी। इसके अतिरिक्त 15-15 मिनट का समय प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए दिया जाएगा। सामान्य विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की परीक्षा 2 घंटा 45 मिनट की होगी। प्रश्नपत्रों का चयन किया जा चुका है। सभी विषयों के प्रश्नपत्र माध्यमिक परीक्षा-2020 के अनुसार ही 50 प्रतिशत वस्तुनिष्ठ तथा शेष लघु व दीर्घउत्तरीय रहेंगे, ताकि अभी से ही छात्र-छात्राएं बोर्ड के पैटर्न से रू-ब-रू हो सकें। 10वीं की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम विद्यालय खुद तय करेंगे। वामेश्वर शर्मा ने बताया कि सभी जिलों में सितंबर के तीसरे सप्ताह तक प्रश्नपत्र उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

दिनांक दसवीं सावधिक नाैवीं सावधिक

(प्रथम पाली 9.30 से 12.45 बजे तक) (द्वितीय पाली 1.15 से 4.30 बजे तक)
24.09.2019 अंग्रेजी अंग्रेजी
25.09.2019 मातृभाषा: हिन्दी/उर्दू/बांग्ला/मैथिली द्वितीय भारतीय भाषा संस्कृत/हिन्दी/फारसी
26.09.2019 सामाजिक विज्ञान मातृभाषा: हिन्दी/उर्दू/बांग्ला/मैथिली
27.09.2019 सामान्य गणित सामान्य विज्ञान
28.09.2019 द्वितीय भारतीय भाषा संस्कृत/हिन्दी/फारसी –
30.09.2019 सामान्य विज्ञान सामान्य गणित
01.10.2019 ऐच्छिक विषय सामाजिक विज्ञान

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *