नवगछिया ; बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के चुनाव को लेकर रविवार को मतदान के बाद सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना हुई। मतगणना के बाद निर्वाचन पदाधिकारी सह कटिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के सभापति अशोक कुमार उर्फ भोला यादव ने पर्यवेक्षक ललन पासवान व बालाकांत शर्मा की मौजूदगी चुनाव परिणाम की घोषणा की।

बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन नवगछिया इकाई के अध्यक्ष पद पर नंद कुमार उर्फ नंदू यादव विजयी हुए। नंदन कुमार को 278 मत व निभाकर कुमार को 156 मत प्राप्त हुए। 18 मतों को रद्द कर दिया गया। उपसभापति पद पर वीरेंद्र कुमार विजयी हुए। वीरेंद्र कुमार को 298 व फिरोज कुमार को 150 मत प्राप्त हुए। आठ मत रद्द किए गए। सचिव पद पर निहाल रंजन ने बाजी मारी।

निहाल को 260 मत व अंशु पटेल को 176 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर जयप्रकाश सिंह विजयी हुए। जयप्रकाश सिंह को 321 व रविंद्र कुमार भारती को कुल 132 मत प्राप्त हुए। कुल पांच मत रद्द हुए। संयुक्त सचिव पद पर अजीत कुमार विजई हुए। अजीत कुमार को कुल 228 मत और राजन पांडे को 221 मत प्राप्त हुए। कुल चार मत रद्द हुए। केंद्रीय सदस्य पद पर आफताब फैसल विजयी हुए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *