खेल विभाग बिहार सरकार के तत्वावधान में बिहार राज्य विधालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2019 का आयोजन जमुई में 12-16 सितम्बर को होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भागलपुर जिला विधालय ताइक्वांडो टीम आज नवगछिया से रवाना हुई।

इस अवसर पर नवगछिया स्टेशन पर जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव घनश्याम प्रसाद अंतरराष्ट्रिय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स, कोच मो नाजिम, मोनी कुमारी आदि उपस्थित थे। टीम के बेहतर प्रदर्शन के लिए जिला खेल पदाधिकारी प्रमोद कुमार यादव नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष राम देव प्रसाद यादव ने टीम को शुभ कामना दी है।

टीम में शामिल खिलाड़ियों की सुची इस प्रकार है :-

अभिषेक कुमार, शुधान्शू, सोनू कुमार, सौरभ कुमार ,प्रिस कुमार, रविशंकर राज, राकेश, रविरंजन, माइकल कुमार, मो शाहिद, कुणाल कुमार, रवि कुमार, शिवम कुमार, राहुल प्रसाद प्रिस टीम कोच राजेश मिश्रा मैनेजर बिट्टु कुमार बिष्णू कुमार। टीम के सभी खिलाड़ियों को जिला खेल पदाधिकारी के द्वारा टी शर्ट एवं पेंट दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *