भागलपुर से कहलगांव का रास्ता अब पूरी तरह से बंद हो गया है। सबौर से आगे खनकित्ता के पास मसाढ़ू पुल पर बना डायवर्जन भी रविवार को पानी के दबाव से पूरी तरह ध्वस्त हो गया।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

एनएच 80 पर सबौर प्रखंड के ममलखा स्थित मसाढू पूल पर छह माह पहले ही डायवर्जन बनाया गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार दोपहर 12 बजे के बाद से पानी का दबाव काफी बढ़ने लगा। तत्काल इसकी जानकारी एनएच विभाग को दी गई। जेई की निगरानी में सैंड बैग भी दिया गया। मगर डायवर्जन के कटाव को नहीं रोक पाए। डेढ़ बजे के करीब सड़क का आधा से अधिक हिस्सा पानी में समा गया वहीं किसी भी हादसे से बचने के लिए बचे हुए हिस्से को जेसीबी से तोड़कर अलग कर दिया गया।

कार्यपालक अभियंता राजकुमार ने बताया कि बाढ़ के पानी का दबाव काफी है। डायवर्जन टूट गया है। लोगों के पैदल आवागमन बहाल करने के लिए सैंड बैग कटे हुए हिस्से में डाला जा रहा है।

जानकारी हो कि सबौर से ममलखा के बीच लगभग 12 से अधिक एनएच के हिस्सों पर बाढ़ के पानी का दबाव बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों की मानें तो देर रात तक पानी बढ़ा तो कई जगहों पर बाढ़ का पानी सड़क पर चढ़ जाएगा।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet