बिहार में एक बार फिर आज भारी बारिश की संभावना को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के 14 जिलों में जबरदस्त बारिश हो सकती है. भारतीय मौसम विज्ञान केंद ने इस अलर्ट में कहा गया है कि इन जिलों के 1 या 2 स्थानों पर 21 सेंटीमीटर से भी अधिक बारिश हो सकती है.

बिहार में हाल के दिनों को लेकर बारिश को लेकर चिंता इस लिए बढ़ जाती है क्युकी आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना रहता है. बारिश में ज्यादा घर बाहर न रहने की कोशिश करे. आपदा प्रबंधन विभाग ने भी इन जिलों को अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा है.

मौसम विज्ञान केंद्र ने जिन जिलों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है उसमें पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज दरभंगा, सुपौल, समस्तीपुर, अररिया, सहरसा, मधेपुरा और किशनगंज शामिल है. इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है.

जबकि बिहार के 7 जिलों में 12 से 20 सेंटीमीटर वर्षा की संभावना है. ये जिले हैं पूर्णिया, कटिहार, वैशाली, बांका, भागलपुर, बक्सर और भोजपुर.

साथ ही भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मुंगेर, जमुई, नालंदा, जहानाबाद, गया, औरंगाबाद, रोहतास, भभुआ, अरबल, शेखपुरा, बेगूसराय और लखीसराय जिले हैं इन जिलों में 28 को एक या फिर 2 जगहों पर 7 से 11 सेंटीमीटर तक बारिश एक दिन में हो सकती है. मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी जिलों को अलर्ट पर रहने के लिए कहा है और संबंधित निर्देश भी जारी किए गए हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *