नवगछिया : तिनटंगा दियारा जाने वाले डुमरिया तिनटंगा दियारा पथ पानी के दबाव के चलते कटाव के कगार पर पहुंच गया है. डुमरिया गांव के समीप सड़क के ऊपर से 2 फीट पानी बहने लगा है. जिसके फलस्वरूप सड़क पर कटाव का खतरा मंडराने लगा है. स्थानीय लोगों की मदद से कटाव स्थल पर बालू भरी बोरी एवं ईट का टुकड़ा देकर इसे बचाने का प्रयास किया जा रहा है.

बताते चलें कि यह सड़क रंगरा प्रखंड के तीनटंगा दियारा उत्तर, तीन टंगा दियारा दक्षिण, गोपालपुर प्रखंड के डुमरिया ,कालूचक , आजमावाद, शांतिनगर मुकेरी आदि आधे दर्जन गांवों का लाइफलाइन माना जाता है. यह सड़क कट जाने से लगभग 25000 की आबादी का जिला अनुमंडल एवं प्रखंड मुख्यालय से संपर्क भंग होने की आशंका जताई जा रही है.

डुमरिया पंचायत के पूर्व उप मुखिया शंकर मंडल, जयंत मंडल, तीन टंगा दियारा के समाजसेवी भागवत मंडल, हुलो मंडल, सुनील मंडल के नेतृत्व में एनडीआरएफ प्रशिक्षण प्राप्त दुर्गेश, मांगने, अजीत, संतोष कुमार, एसपी, गोविंद, विक्रम, अजीत ,सुमन, रंजीत आदि युवकों द्वारा सड़क को बचाने का युद्ध स्तर पर प्रयास किया जा रहा है.

लोगों ने स्थानीय प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि हम लोगों ने कई बार लिखित एवं मौखिक रूप से भी इसकी सूचना अनुमंडल पदाधिकारी को दी है. बावजूद इसके प्रशासन द्वारा इस सड़क को बचाने को लेकर किसी प्रकार का ध्यान नहीं दिया जा रहा है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *