नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल में कुल नौ जगहों पर सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की गयी है. नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि नवगछिया में खगड़ा और साहू परवत्ता, रंगरा में मंदरौनी, तीनटंगा, कटरिया रेलवे स्टेशन, नारायणपुर और गोपालपुर में एक एक जगह पर सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की गयी है.

कुछ नये प्रभावित इलाकों के लिए भी मंगलवार को सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की गयी है. नवगछिया अनुमंडलपदाधिकारी ने कहा कि अनुमंडल में 45 नावों का परिचालन किया जा रहा है. जहां मरीज या लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं

वहां से एनडीआरएफ की टीम द्वारा लोगों को सुरक्षित स्थानों या अस्पतालों तक पहुंचाया जायेगा. कई जगहों पर सूखा राशन और पोलोथीन भी वितरण किया जार हा है. मुकेश ने कहा कि कई जगहों पर दवाओं का वितरण भी कराया जा रहा है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *