शहर में अगले तीन दिनाें तक बारिश के अासार हैं। शहर में शुक्रवार से रविवार तक रुक रुक कर बारिश हाे सकती है। माैसम विभाग ने इस दाैरान वज्रपात की भी अाशंका जारी की है। हालांकि लगातार बारिश की अाशंका नहीं है। दिन में एक या दाे बार रुक रुक कर बारिश हाेगी। इन दस दिनाें में बेहतर बारिश हाेने का अनुमान है। पूरे सीजन में अबतक तकरीबन 796.2 एमएम बारिश दर्ज की गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश से सटे बिहार, झारखंड अाैर उत्तरी छत्तीसगढ़ में साइक्लाेनिक सर्कुलेशन बना है।

ये सर्कुलेशन समुद्र तल से 3.1 किलाेमीटर ऊपर है। इसके अलावा दक्षिणी उत्तर प्रदेश से सटे इलाके में भी साईक्लाेनिक सर्कुलेशन बरकरार है। ये सुमद्र तल से 3.6 अाैर 4.5 किलाेमीटर की ऊंचाई पर है। वहीं तीसरा साइक्लाेनिक सर्कुलेशन हरियाणा अाैर उसके अासपास के क्षेत्र में बना हुअा है। इसके अलावा हरियाणा से पश्चिम बंगाल के बीच टर्फ लाइन बरकरार है। ये समुद्र तल से 0.9 किलाेमीटर की ऊंचाई पर बरकरार है।

10 दिन बाद 100 प्रतिशत से कम दर्ज हुई नमी

शहर में 10 दिनाें के बाद नमी 100 प्रतिशत से कम हुई है। नमी का प्रतिशत गुरुवार काे 81 फीसद दर्ज किया गया। हालांकि दिन में एक से दाे के बीच एक बार फिर काले बादलाें ने घेरा। हल्की बूंदाबांदी भी हुई। दिन में करीब 1.27 एमएम बारिश दर्ज किया गया। गुरुवार काे शहर का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बीते वर्ष के मुकाबले सितंबर तक बेहतर हुई है बारिश

बीते वर्ष के मुकाबले 30 सितंबर तक शहर में बेहतर बारिश हुई है। बीते वर्ष जहां सिर्फ 770.8 एमएम बारिश हुई थी। वहीं इस वर्ष 30 सितंबर तक 885 एमएम बारिश हुई है। अब 142 एमएम बारिश हाेते ही बारिश सामान्य मानी जाएगी। 2016 अाैर 2017 में इस वर्ष के मुकाबले अबतक अधिक बारिश हुई थी। वहीं 2015 में बारिश इस वर्ष से कम थी। 2014 में तकरीबन इस वर्ष के जितनी ही बारिश दर्ज की गई थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *