अनुमंडल में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने 66 स्थानों पर दंडाधिकारी व पुलिस अफसरों की प्रतिनियुक्ति की है। अनुमंडल कार्यालय में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है जो अक्टूबर तक 24 घंटे संचालित होगा। तीन शिफ्ट में पदाधिकारी व कर्मी की प्रतिनियुक्ति की गई है।

नियंत्रण कक्ष का प्रभारी वरीय कार्यपालक दंडाधिकारी प्रकाश सिन्हा को बनाया गया है। एसडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि पूजा के दौरान विधि व्यवस्था प्रभावित करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से शांति पूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की है।

किसी भी प्रकार की अफवाह या समस्या उत्पन्न होने की स्थिति में नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06421-223103, 9473191385, 8544412314 पर सूचना देने की अपील की है। वहीं दुर्गा मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का निर्देश दिया। अनुमंडल के पांच दुर्गा मंदिरों में कुल 22 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जिससे मेले की हर गतिविधियों पर निगरानी की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *