नवगछिया के मदन अहल्या महिला महाविद्यालय नवगछिया में अभाविप की कॉलेज मंत्री आकांक्षा चौधरी एवं कला संकाय प्रमुख प्रेरणा भारती के नेतृत्व में महाविद्यालय संस्थापक द्वय के प्रतिमा की सफाई कर एक दिया महाविद्यालय के संस्थापक द्वय के लिए जलाया गया.

अभाविप की कॉलेज अध्यक्ष स्मृति ने कहा कि मदन सर एवं अहल्या मैडम की महान सोच की वजह से आज हम सभी ग्रामीण क्षेत्र की छात्रायें उच्च शिक्षा पा रहे हैं, इसलिए यह हमारा दायित्व है अपने घर की दिवाली से पहले एक दिया इन दो महान आत्माओं के लिए जलाएं जिन्होंने लाखों छात्राओं के जीवन में शिक्षा का दीप जलाया है.

महाविद्यालय की प्रचार्या डॉ कु सुदामा यादव ने छात्राओं के इस नई पहल की सराहना की. मौक़े पर शिक्षिका डॉ रीता कुमारी, डॉ भावना झा, डॉ सीता भगत, डॉ प्रेमशीला शरण, छात्रा निशा कुमारी, हीरा कुमारी, सुषमा कुमारी, कोमल कुमारी, मुस्कान जासमीन, अंजली आदि सभी छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने संस्थापक द्वय को श्रद्धांजलि दी और दीप जलाया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *