नवगछिय सहित आसपास के इलाके में दीपावली एवं काली पूजा को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। दीपावली त्योहार को लेकर लोग अपने घर की सफाई कर रंगरोगन का कार्य पूरा कर लिया है। शनिवार को लोगों ने घर व संस्थान के बाहर यमदीप जलाए। वहीं काली पूजा को लेकर मंदिरों में तैयारी पूरी हो चुकी है।

रंगरा प्रखंड के भवानीपुर के दक्षिणेश्वरी मां काली मंदिर पूजा समिति की ओर से तीन दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता 28 अक्टूबर से आयोजित होगा। 28 व 29 की रात जागरण का आयोजन किया जाएगा। दंगल मुकाबले में दिल्ली, बनारस, यूपी, खगड़िया सहित स्थानीय पहलवान भाग लेंगे। मेला समिति के कमिटी ने बताया कि इस वर्ष विजेता को सोने व चांदी के मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

इसे सफल बनाने में व्यवस्थापक-प्रशांत कुमार, कैलाश पोद्दार, उपेंद्र यादव, उपमुखिया सुधीर यादव, कैलाश यादव, राम पोद्दार, सुबाली यादव, गंगा मंडल, निरंजन यादव, नागेश्वर यादव, मुंशी कुमार, कन्हैया, रितेश झा, हरिकिशोर झा आदि लगे हुए हैं। काली प्रतिमा का विसर्जन 29 को संध्या 7 किया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *