नवगछिया : नंद कुमार उच्च विद्यालय नगरह में 22 अक्टूबर को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमे आज सभी प्रतिभागी को पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन अभाविप सदस्य निभा भारती ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रधानाध्यापक परविन्द्र कु यादव उपस्थित थे

नवम वर्ग में तृप्ति कुमारी ने प्रथम, आराधना कुमारी ने द्वितीय एवं स्वाति प्रिया ने तृतिय स्थान प्राप्त किया और दशम वर्ग में नेहा कुमारी एवं निकिता कुमारी ने प्रथम, विकास आनंद ने द्वितीय, एवं शिल्पी कुमारी ने तृतिय स्थान प्राप्त किया।

वही अभाविप कार्यकर्ता स्मृति सिंह ने छात्रों को बताया कि एबीवीपी एक गैरराजनैतिक छात्र संगठन है जिसका उद्देश्य छात्र हित एवं राष्ट्र हित में कार्य करना है। विद्यालय के अर्थशास्त्र के शिक्षक संजय कुमार ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन से छात्रों का व्यक्तिव विकास होता है।
मौके पर शिक्षक सुमन कुमार, अभिषेक कुमार, अशोक कुमार सिंह, शम्भू रॉय अभाविप की ब्यूटी कुमारी, शाक्षी कुमारी, मनोज कुमार, सोनम कुमारी, मो सलाउद्दीन ,भावना, रानी एवं सभी छात्र- छात्रायें उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *