नवगछिया : रंगरा प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर में स्थित दक्षिणेश्वरी काली मंदिर समिति की ओर से तीन दिवसीय कुश्ती का शुभारंभ रविवार को दोपहर से हो गया. इस प्रतियोगितों में कुल 84 ग्रामीण पहलवान भाग ले रहे हैं. सोमवार को देर शाम धोबिनिया के किशन पहलवान और कटरिया के करण पहलवान के बीच मुकाबला होते होते बराबरी पर अटक गया. मंगलवार को पुन: दोनों के बीच मुकाबला होगा.
रात्रि को देवी जागरण एवं भव्य झांकी का भी आयोजन किया गया. पूजनोत्सव में समग्र रूप से व्यवस्थापक प्रशांत कुमार, वैदिकाचार्य पंडित प्रभात झा, आचार्य शैलेश झा, पुरोहित पप्पू मिश्र आदि अन्य की भागीदारी थी. श्रद्धालुओं द्वारा लगभग 300 से अधिक पाठा व 5 भैंसें की बलि चढ़ाई गई. मंगलवार को संध्या 07 बजे प्रतिमा विसर्जन भी होगा.

नारायणपुर : काली पुजा के मेला में मैया का दर्शन करने श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
नारायणपुर – प्रखंड के प्रसिद्ध शक्ति पीठ नवटोलिया काली मंदिर परिसर में लगे मेला को देखने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है. दुसरी और भ्रमरपुर काली मंन्दिर, बीरबन्ना काली मंन्दिर, मधुरापुर बाजार काली मंन्दिर, बमकाली जहाज घाट नारायणपुर काली मंन्दिर में भी श्रद्वालुओं का दिनभर देर शाम तक पुजा अर्चना को लेकर तांता लगा रहा. नवटोलिया काली मंन्दिर के मेला में क्षेत्र के नारायणपुर, आशाटोल, मौजमा, गनौल, मधुरापुर, भवानीपुर, शाहपुर चौहद्दी, बलाहा, नगरपारा सहित सीमांत क्षेत्र के सैकड़ौ गॉव के लोग पूजा अर्चना व बलि प्रदान करने पहुंचे.

मेला समिति के सदस्य पप्पू झा,रणधीर कुमार, देबाशीष सहित अन्य ने बताया कि रविवार लक्ष्मी पूजा की रात्रि में प्रतिमा स्थापित होने के मैया को फूल से फुलाईस होती है. उसमें जिसका फूल फुलाईस होता उनकी मनोकामना पूर्ण होती है. आयोजन समिति के समाजसेवी निखिल चौधरी ने बताया कि नवटोलिया काली मैया के दरबार में जो भी भक्त सच्चे मन से मॉ की अराधना करते हैं उनकी मनोकामना अवश्य पुरी होती है.


