नवगछिया: राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के छह वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जी. बी. कॉलेज, नवगछिया में आयोजित पांच दिवसीय “अखिल भारतीय शिक्षा समागम” का बुधवार को समापन हो गया। 1 से 5 अगस्त 2026 तक चले इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और शिक्षाविदों की सक्रिय भागीदारी रही।

समापन समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सत्येन्द्र कुमार ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 भारतीय ज्ञान परंपरा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास, अनुसंधान, नवाचार और रोजगारोन्मुखी शिक्षा को नई दिशा प्रदान कर रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, तकनीकी दक्षता और सामाजिक उत्तरदायित्व को भी अपनाने का आह्वान किया।

समापन सत्र में डॉ. फिरोज अहमद ने नई शिक्षा नीति के विभिन्न आयामों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बहुविषयक शिक्षा, कौशल विकास, अनुसंधान, नवाचार तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के बढ़ते महत्व पर चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने की सलाह दी। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने भी विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए।

पांच दिवसीय शिक्षा समागम के दौरान विशेष व्याख्यान, संगोष्ठी, पैनल चर्चा, संवाद, अनुसंधान एवं नवाचार, भारतीय ज्ञान परंपरा, कौशल विकास तथा छात्र गतिविधियों से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए क्विज, पोस्टर और भाषण प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रहलाद कुमार, खुशी कुमारी, मो. प्रिंस आलम, मो. अंजार आलम, कोमल भगत, जूली कुमारी, उम्मति खातून, पल्लवी कुमारी, कुणाल कुमार, आशीष कुमार, भारती, बाजिगा, उजमा और मसीहा को सम्मानित किया गया।

समापन समारोह में डॉ. मो. अर्सदुज्जमा, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. खालिदा नाज़, मुकेश पोद्दार सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दिव्य प्रियदर्शी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मो. मोसर्रत हुसैन ने किया

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *