नवगछिया| जीरोमाइल के समीप एक धर्मकांटा के पास बीती रात चोरों ने ट्रक में घूस कर ऑनर व चालक के पास से 41 हजार रुपए की चोरी कर ली। घटना के संदर्भ में ट्रक ऑनर मधेपुरा के असर थाना क्षेत्र के चतरा निवासी सुमन कुमार पिता सदानंद यादव ने नवगछिया थाना में आवेदन दिया है।

पुलिस को बताया है कि वह ट्रक चालक महाकान्त यादव के साथ बालू लाने के लिए जा रहे थे। नवगछिया जीरोमाइल के पास जाम रहने के कारण गाड़ी को धर्मकांटा के पास सड़क किनारे खड़ी कर गेट लॉक कर 1:30 बजे रात्रि में सो गए।

चोरों ने गाड़ी शीशे को काट कर फेंक दिया गया है। मेरे पर्स में 33 सौ रुपए नगद, आधार कार्ड, पैन कार्ड व अन्य आवश्यक कागजात व चालक के पास बालू खरीद के लिए रखे 38 हजार रुपए की चोरी चोरों ने कर ली है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *