बिहपुर थाना के बभनगामा के पास एक लीची बगीचे में जुटे थे अपराधी
पुलिस ने शनिवार देर शाम थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव के समीप एक लीची बगीचा में अपराध की साजिश रच रहे तीन अपराधियों को हथियार के साथ दबोच लिया। पुलिस ने उनके पास से सात कारतूस व एक बाइक भी बरामद किया है।
Total Downloads: 105
गिरफ्तार अपराधियों में अमरपुर निवासी प्रवीण कुमार यादव उर्फ डबलू यादव, पप्पू साह और खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के अगुवानी डुमरिया निवासी धर्मेन्द्र यादव शामिल हैं। प्रवीण कुमार यादव उर्फ डबलू यादव का अापराधिक इतिहास रहा है।

वह लूटपाट, छिनतई और आर्म्स एक्ट के आरोप में जेल जा चुका है। कुछ दिन पहले ही वह बेल पर जेल से बाहर आया है। थानाध्यक्ष रणजीत कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि अपराधी लीची बगीचे में जुटे हुए हैं। इसके बाद कार्रवाई की गई।

