मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2020 के पहले परीक्षा तैयारी का आकलन विद्यार्थी कर पाएं, इसके लिए क्रैश कोर्स शुरू किया जायेगा। दिसंबर के पहले सप्ताह में क्रैश कोर्स शुरू होगा और पूरा जनवरी चलेगा। क्रैश कोर्स में पढ़ाई के साथ मॉक टेस्ट भी विद्यार्थियों से करवाया जायेगा।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 506

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने इकोवेशन संस्थान के साथ मिलकर क्रैश कोर्स का मॉड्यूल तैयार किया है। स्कूल में चल रही उन्नयन योजना के तहत अब क्रैश कोर्स करवाया जायेगा। ज्ञात हो कि क्रैश कोर्स को सोमवार से शनिवार तक चलाया जायेगा। इसमें सप्ताह में दो दिन बुधवार और शनिवार को मॉक टेस्ट होगा। मॉक टेस्ट के लिए 15 प्रश्न पत्र तैयार किये गये हैं।

हर विषय के लिए मॉक टेस्ट होगा। मॉक टेस्ट मैट्रिक परीक्षा के जैसे लिया जायेगा। छात्रों को 15 मिनट का समय प्रश्न पत्र पढ़ने को दिया जायेगा। परीक्षा के बाद छात्र की एक-दूसरे की उत्तर पुस्तिका की जांच करेंगे। इकोवेशन संस्थान के रितेश कुमार ने बताया कि मॉक टेस्ट से छात्र परीक्षा की तैयारी का अपना आकलन कर पायेंगे।

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने तमाम जिलों को पत्र लिखकर क्रैश कोर्स करवाने को कहा है। ज्ञात हो कि 7 से 11 नवंबर तक मैट्रिक की सेंटअप परीक्षा ली गई है। अब स्टडी लीव की जगह क्रैश कोर्स कराया जायेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *