नवगछिया| अपने ननिहाल आया नौ साल का एक बच्चा सात दिन से लापता है। इस बाबत लापता बच्चा पीयूष कुमार के मामा नवगछिया निवासी देवकुमार साह ने बुधवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीयूष मधेपुरा के पुरैनी निसासी राजकुमार साह का पुत्र है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 102
देवकुमार ने बताया कि 14 नवंबर की शाम पीयूष घर से खेलने निकला। इसके बाद से वह गायब है। हमने उसकी काफी खोजबीन की। लेकिन कहीं पता नहीं चला। बच्चे के लापता होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन किसी अनहोनी की आशंका से चिंतित हैं। परिजनों ने पुलिस से लापता पीयूष की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

