नवगछिया में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपित गिरफ्तार, लड़की बरामद

नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नाबालिग लड़की को भी सकुशल बरामद कर लिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान नोनियापट्टी निवासी रोहित कुमार महतो उर्फ गूगल महतो के रूप में हुई है।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 568

पुलिस के अनुसार, 24 नवंबर को पीड़िता के भाई ने नवगछिया थाना में आवेदन देकर अपनी नाबालिग बहन को रोहित कुमार महतो द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत की थी। आवेदन के आधार पर नवगछिया थाना कांड संख्या 479/26 दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के आधार पर आरोपित की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में 26 नवंबर को पुलिस ने रोहित कुमार महतो उर्फ गूगल महतो को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *