नवगछिया : नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत सिंधिया मकनपुर में स्थित तेजस्वी पब्लिक स्कूल में विगत रविवार को विद्यालय के दो विद्वान शिक्षक अंग्रेजी विषय के रविंद्र चौधरी उर्फ रवि सर एवं गणित फिजिक्स के विद्वान शैलेंद्र सा उर्फ शैलेंद्र सर के निधन के बाद दोनों दिवंगत आत्मा की शांति के लिए विद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.

मौके पर विद्यालय के संचालक सीपीएम चौधरी बोलते ही बोलते भावुक हो गए उन्होंने कहा कि विद्यालय ने दो विद्वान को खो दिया है जिनका भरपाई कभी किया नहीं जा सकेगा. मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं सहित सभी छात्र-छात्राओं ने दिवंगत दोनों शिक्षकों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा एवं तस्वीर पर पुष्प माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

मौके पर सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राएं भावुक हो गए थे. श्रद्धांजलि सभा में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सीपीएन चौधरी, भवन चौधरी, सुकेश चौधरी प्रेरणा सिन्हा वंदना झा जूली झा, काजू कुमारी, बेबी देवी, सहित सैकड़ों बच्चे उपस्थित थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *