सेवार्थ समाजिक कार्य संस्था नवगछिया के द्वारा हर सप्ताह के तरह इस सप्ताह भी शुक्रवार को संध्या में सेवार्थ रोटी बैंक कार्यक्रम के तहत स्टेशन परिसर नवगछिया मे निःशुल्क भोजन का वितरण किया ।यह कार्यक्रम का 8 वां सप्ताह था।आज के इस रोटी बैंक की सेवा में नवगछिया नगर पंचायत के वार्ड पार्षद सह समाजसेवी अजय कुमार प्रमोद जी का सहयोग रहा।जिसमें करीब सेकड़ों भुखे जरूरमंदो में शुद्ध भोजन स्वादिष्ट पोंगल का वितरण किया गया ।
Total Downloads: 105
वहीं उपस्थित सेवार्थ के संयोजक सह उपाध्यक्ष पंकज कुमार भारती ने बताया बढ़ते ठंड को देखते जरूरत मंद लोंगों के गर्म कपड़े का वितरण लिए हमारी संस्था सेवार्थ नवगछिया स्टेशन रोड मे सेवार्थ कपड़ा बैंक की शुरुआत दिसम्बर में शुरू करेगी।

इस मौके पर सेवार्थ के अध्यक्ष डॉ संदीप गुप्ता ,संयोजक सह उपाध्यक्ष पंकज कुमार भारती, सचिव डॉ अनंत विक्रम, संयुक्त सचिव पुरुषोत्तम कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, विष्णु गुप्ता, रवि शंकर, अभिषेक कुमार, पिन्टु सिंह, दिपक कुमार झा, ताइक्वांडो संघ के सचिव घनश्याम प्रसाद आदि अन्य सदस्य मौजूद थे ।

